Meri Fasal Mera Byora Haryana | Meri Fasal Mera Byora Yojana | Online registration for Meri Fasal Mera Byora yojana | मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा | मेरी फसल मेरा ब्यौरा | Meri Fasal Mera Byora Yojana 2021 |
हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है| जिसका नाम है मेरी फसल मेरा ब्यौरा| मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के अंतर्गत किसानों को अपनी जमीन तथा फसल के विवरण की जानकारी प्रदान करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल की शुरूआत की गई है| इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य किसानों को एक ही जगह पर सरकारी सुविधाओं की उपलब्धता तथा समस्याओं का निवारण करना है| इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार आप ऑनलाइन इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं| यदि आप भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो हमारे इस पोस्ट को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें|
मेरी फसल मेरा ब्यौरा | Meri Fasal Mera Byora Haryana
- इस योजना की शुरूआत हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा की गई है|
- योजना की रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 25 सितंबर कर दिया गया है|
- हरियाणा के किसानों को बीज,खाद्य, ऋण एवं कृषि उपकरण सब्सिडी पर प्रदान करवाए जाएंगे|
- किसानों को कृषि संबंधित जानकारी समय पर उपलब्ध करवाई जाएगी|
- फसलों की बिजाई कटाई से लेकर मंडी संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना|
- पंजीकृत किसानों को प्राकृतिक आपदा विपदा के दौरान सही सहायता उपलब्ध कराना|
- इस पोर्टल का उद्देश्य किसानों की फसलों को सही कीमत दिलाना तथा उपज में वृद्धि के लिए सहायता प्रदान करना है|
मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा | Important Documents required for Meri Fasal Mera Byora Yojana
- आधार कार्ड|
- आवेदक हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए|
- जमीन के कागजात|
- निवास स्थान का प्रमाण पत्र|
- मोबाइल नंबर|
- पासपोर्ट साइज फोटो|
- बैंक पासबुक की कॉपी|
नोट : हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें|
हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना ऑनलाइन आवेदन| Online registration for Meri Fasal Mera Byora yojana
- इस योजना के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- उसके लिए यहां पर क्लिक करें|
- अब नीचे दिए गए चित्र के अनुसार किसान अनुभाग के अंतर्गत क्लिक करें पर क्लिक कर दे|
- इसके बाद किसान पंजीकरण (हरियाणा) में क्लिक करें| जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दर्शाया गया है|
- इसके बाद अपना मोबाइल नंबर तथा कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद जारी रखें पर क्लिक कर दे|
- अब क्रमवार मांगी गई सारी जानकारी ध्यानपूर्वक भर दे|
- अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद पंजीकरण संख्या तथा अन्य जानकारी संभाल कर रख ले|
- इसी प्रकार पड़ोसी राज्य के किसान जिनकी जमीन हरियाणा में है पंजीकरण कर सकते हैं|
Helpline number for Meri Fasal Mera Byora haryana
- Tollfree number- 1800-180-2060 (9 am to 5 pm)
- Email – hsamb.helpdesk@gmail.com
मेरी फसल मेरा ब्यौरा आवेदन फॉर्म को कैसे प्रिंट करें?
- पंजीकरण प्रिंट करने के लिए सबसे पहले यहां क्लिक करें|
- अब नीचे दिए गए चित्र के अनुसार पंजीकरण प्रिंट (हरियाणा) के अंतर्गत क्लिक करें|
- अगले पेज पर फसल ऋतु, नाम, मोबाइल संख्या और बैंक खाता संख्या दर्ज करने के बाद प्रिंट करें के ऑप्शन पर क्लिक कर दे|
- अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा| यहां से आप आवेदन फॉर्म प्रिंट कर सकते हैं|
यदि आप इस योजना से संबंधित अन्य किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं|