फसल बीमा योजना | Fasal Bima Yojana | Online Registration Process for PM Fasal Bima Yojana | PM Fasal Bima Yojana | Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना | Fasal Bima Yojana 2021 |
भारत की अधिकांश जनता खेती-बाड़ी पर ही निर्भर है| प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत 13 जनवरी 2016 को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई थी| इस योजना के अंतर्गत किसान अपनी फसल का बीमा करवा पाएंगे| और अगर फसल को किसी भी तरह से नुकसान होता है इस बीमा द्वारा उसकी भरपाई की जाएगी| अधिकतम किसान कर्ज़ लेकर ही फसल बोते हैं| यदि फसल अच्छी हो जाती है तब तो किसानों का जीवन यापन अच्छे से हो जाता है| परंतु कई बार कुछ कारणवश जैसे कि सूखा, बाढ़ आने के कारण या किसी प्राकृतिक आपदा के कारण फसल अच्छी नहीं हो पाती या नष्ट हो जाती है और तब किसान कर्ज के बोझ तले दब जाता है और आत्महत्या करने को विवश हो जाता है|
Note : अन्य प्रधानमंत्री ( PM Scheme) सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें |
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना | PM Fasal Bima Yojana
सरकार द्वारा इस योजना को भारत के सभी राज्यों में लागू करने का लक्ष्य है| इस योजना का मुख्य उद्देश्य
- किसानों द्वारा नए-नए उपकरणों का इस्तेमाल करवाया जाना है|
- भारत के अधिकांश हिस्सों में आज भी पुराने उपकरणों द्वारा ही खेती बाड़ी की जाती है|
- जिसके कारण किसानों को फसल से अपना मुनाफा नहीं हो पाता जितना होना चाहिए|
- फसल के कारणों से नष्ट होती है जैसे की फसल के विभिन्न प्रकार के रोग, मौसम इत्यादि|
- जिसके कारण किसानों को काफी नुकसान होता है|
- ऐसी क्षति की समय सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी|
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2021 | Benefits of Fasal Bima Yojana 2021
- इस योजना के लिए कोई भी किसान आवेदन कर सकता है|
- इस योजना की बीमा किस्त बहुत ही कम है| इसमें रबी की फसल के लिए 1.5%, खरीफ की फसल के लिए 2% और वाणिज्यिक फसल के लिए 5% प्रीमियम देना पड़ता है|
- किसानों को धनराशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में प्राप्त होगा|
Important Documents
- आधार कार्ड|
- पैन कार्ड|
- बैंक पासबुक की कॉपी|
- राशन कार्ड|
- फसल की बुवाई शुरू जाने वाली तिथि|
Online Registration Process for PM Fasal Bima Yojana
- इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पहले आपको ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा|
- उसके लिए यहां क्लिक करें|
- इसके बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा| जिस पर Farmer Corner apply for crop insurance by yourself पर क्लिक करें|
- जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है|
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा| वहां Guest Farmer पर क्लिक करें|
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा| वहां पूछी गई डिटेल ध्यानपूर्वक भर दे| और कैप्चा कोड भरने के बाद Create User पर क्लिक कर दे|
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस खत्म होने के बाद आप अपने मोबाइल नंबर के साथ अपना अकाउंट लॉगिन कर सकते हैं|
इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना
इस पोस्ट से संबंधित अन्य किसी प्रकार की जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं |
फसल बिमा योजना के लिए किस प्रकार अप्लाई करें।
Dear Madam
सबसे पहले इस लिंक पर https://pmfby.gov.in/ क्लिक करें| उसके बाद Farmer Corner के ऑप्शन पर क्लिक करें| इस योजना के अप्लाई करने के लिए विस्तृत जानकारी पोस्ट में दी गई है|