Jan Dhan Yojana | PM Jan Dhan Yojana | प्रधानमंत्री जन धन योजना | Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana | जन धन योजना | प्रधानमंत्री जन धन योजना 2021 |
हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2014 को इस योजना की घोषणा की गई थी| और 28 अगस्त 2014 को इस योजना का शुभारंभ किया गया था| प्रधानमंत्री जन धन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana ) का मुख्य उद्देश्य भारत के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक बैंकिंग की सुविधा पहुंचाना है| इस योजना के अंतर्गत आप जीरो बैलेंस में खाता खुलवा सकते हैं| खाते में आप को न्यूनतम राशि रखना भी अनिवार्य नहीं है| इस योजना का नारा है सबका साथ सबका विकास| भारत की अधिकांश जनता गरीब है और ग्रामीण इलाकों से है| इन लोगों के विकास से ही भारत का विकास होगा| पहले सरकार द्वारा अधिकांश योजनाएं शहरी इलाकों के लिए निकाली जाती थी| लेकिन अब सरकार द्वारा गरीब जनता की भलाई के लिए भी बहुत सारी योजनाएं निकाली जा रही हैं|
नोट : प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही है अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें |
प्रधानमंत्री जन धन योजना | PM Jan Dhan Yojana
जनधन खाता खुलवाने वाले लोगों को RUPAY CARD भी दिया जाता है| जिसमें उन्हें 1 लाख रुपए तक की बीमा सुविधा प्रदान की जाएगी |
- इस योजना के अंतर्गत अभी तक करीब 2.50 करोड़ खाते खोले जा चुके हैं|
- इनमें से कई परिवारों के किसी भी बैंक में कोई खाता नहीं था|
- इस बीमा का लाभ तभी मिलेगा अगर हादसे के पिछले 90 दिनों तक उस खाते से लेन-देन हुआ हो|
- इस बीमा का लाभ उठाने के लिए आपको कोई भी प्रीमियम नहीं भरना पड़ता|
- जन धन योजना के अंतर्गत ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी दी जाएगी|
- इस खाते में आपको Minimum Balance रखना अनिवार्य नहीं है|
Features Of PM Jan Dhan Yojana
- लोन सुविधा : अगर आपका खाता 6 महीने पुराना है तो आप बैंक द्वारा ₹5000 तक का लोन ले सकते हैं| इसके लिए आपको ब्याज देना होगा|
- इसे ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी कहा जाता हैं|
- जिसमें आप के खाते में पैसे ना होने के बावजूद आप ₹5000 तक की राशि निकलवा सकते है|
- सरकार द्वारा की राशि बढ़ाकर ₹10000 कर दी जाएगी|
- इस योजना का लाभ परिवार में से केवल एक ही व्यक्ति को दिया जाएगा| और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी |
- निशुल्क मोबाइल बैंकिंग की सुविधा|
- रुपे कार्ड की सुविधा|
- मोबाइल बैंकिंग की सुविधा|
- इस योजना के अंतर्गत खाताधारकों को ₹30000 तक का बीमा कवरेज दिया जाएगा|
Important Documents Required To Open PM Jan Dhan Yojana
- ड्राइविंग लाइसेंस|
- पैन कार्ड|
- पासपोर्ट|
- पहचान पत्र|
Limitations Of Jan Dhan Account
- इस योजना के अंतर्गत आप 1 महीने में 4 बार निशुल्क अपने खाते से पैसे निकलवा सकते हैं|
- इस खाते की अधिकतम जमा राशि की सीमा ₹100000 है|
प्रधानमंत्री जनधन योजना के लिए योग्यता (Eligibility)
- 10 वर्ष की आयु से अधिक वाला व्यक्ति खाता खुलवा सकता है|
- केवल भारत का नागरिक ही इस खाते को खुलवा सकता है|
- अगर किसी व्यक्ति का पहले से ही बैंक में खाता है तो वह इसे जन धन योजना के अंतर्गत ट्रांसफर करवा सकता है| और सुविधाएं प्राप्त कर सकता है|
प्रधानमंत्री जन धन योजना के आवेदन के लिए
- जो भी बैंक RBI के अधीन है| वहां से आप जनधन खाता खुलवा सकते हैं|
- खाता खुलवाने के लिए हिंदी में फॉर्म प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें|
इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना
इस पोस्ट से संबंधित अन्य किसी प्रकार की जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं |